बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो आजमाकर देखें ये टिप्स


By Priyanka Pal13, Oct 2023 04:00 PMjagranjosh.com

पेरेंटिंग टिप्स -

अगर आपका बच्चा पढ़ाई न करने के लिए आनाकानी करता है और किताबों को छूना तक पसंद नहीं करता तो आपके लिए हैं ये बेहतरीन टिप्स।

मजे मजे में पढ़ाएं -

बच्चे अक्सर बोरिंग तरीके से पढ़ना पसंद नहीं करते उनका ध्यान अगर पढ़ाई में लगवाना है तो खेल - खेल में उन्हें पढ़ने की आदत से शुरू कर सकते हैं।

बच्चे के पास बैठें -

जिस समय बच्चा पढ़ाई कर रहा होता है उस समय आप उसके पास बैठकर टेंशन ना बढ़ाएं। उसे ताने ना दें बात - बात पर चिल्लाते ना रहें।

टाइम मैनेजमेंट -

बच्चे का खेलने का टाइम टेबल बानएं और खेल के समय उसे पढ़ने के लिए ना बैठाएं।

पढ़ाई रोचक बनाएं -

बच्चे को अगर बताकर कोई भी सब्जेक्ट का समझ नहीं आता है तो कोशिश करें की आप उससे रिलेटिड चित्रात्मक विडियों दिखाएं। जिससे वह आसानी से समझ सकता है।

डिस्ट्रेक्शन से दूर रखें -

आप जितना शांत माहौल बच्चे को दे सकते हैं उतना दें अगर अशांति में पढ़ेगा तो उसका मन वापस से पढ़ाई में लगवाना मुश्किल होगा।

ब्रेक दें -

बच्चे पर पढ़ाई का प्रेशर बनाकर ना रखें उसे थोड़ा ब्रेक भी दें अगर 2 घंटे का समय पढ़ने के लिए निकाला है, तो उसी के बीच में थोड़ा ब्रेक दें। ताकि वह रिलेक्स हो सके।

स्वास्थ्य का रखें ध्यान -

एग्जाम टाइम में बच्चे को खाने के लिए बाहर का खाने देने की जगह घर का हाथों से बना और फ्रूट बगेरह खाने की आदत डालें। जिससे की वह बीमार ना पड़ें।

यूट्यूब से कैसे कमाए पैसे? जाने आसान टिप्स