By Mahima Sharan01, Apr 2025 03:58 PMjagranjosh.com
मन को कैसे करें शांत?
हम सभी के जीवन में ऐसा पल जरूर आया होगा, जब हम सबसे ज्यादा अकेले महसूस करते होंगे। चारों ओर केवल नकारात्मकता और अंधकार महसूस होता है। जीवन के निराशाओं से निकलने के लिए यहां पांच बेहतरीन तरीकों के बारे में बताया गया है।
च्युइंग गम से गायब करें स्ट्रेस
टाइम पास के लिए तो कई लोगों को च्युइंग गम खाना पसंद होगा, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि परेशान मन को शांत करने के लिए भी काम आता है? दरअसल च्युइंग गम चबाने से तनाव से संबंधित हार्मोन कम होते हैं।
अपने पसंदीदा गाने सुनें
अगर कोई बात आपको सता रही है, तो उससे अपने मन को भटकाने का प्रयास करें। इसके लिए आप अपने पसंदीदा गाने का सहारा ले सकते हैं।
बाहर टहले
टेंशन के बीच मन को शांत करने का सबसे बेस्ट तरीका है कुछ पल खुद को प्रकृति के हवाले कर दें। बाहर निकले, सैर पर जाए इससे आपका दिमाग अच्छी चीजों की ओर आकर्षित होगा।
माइंडफुलनेस
बिना किसी निर्णय के वर्तमान क्षण पर ध्यान केन्द्रित करें, तथा अपने विचारों और भावनाओं का सकारात्मकता की ओर मोड़े।
गहरी सांस लें
जब भी आपका मन उदास हो, तो 10 मिनट का समय निकालकर गहरी सांसे। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
इस तरह से आप अपने भटकते मन को शांत रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ