By Priyanka Pal02, Sep 2024 04:42 PMjagranjosh.com
बच्चों से पढ़ाई कराने के 7 टिप्स
आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिनसे ना पढ़ने वाला बच्चा भी पढ़ना शुरू कर सकता है।
कहानियां सुनाएं
बच्चे अक्सर कहानियां सुनना पसंद करते हैं, ऐसा करने से उनकी सोचने की पावर बढ़ती है। उन्हें शब्द आसानी से याद हो जाते हैं।
मिसाल बनें
बच्चे को देखकर सीखने की इच्छा होती है। यदि आप खुद रोजाना पढ़ते हैं, तो आपका बच्चा भी आपको फॉलो करना शुरू कर देता है। फिर धीरे - धीरे वह उसे अपनी आदत बना लेता है।
किताब में बनें चित्र दिखाएं
चित्र देखकर बच्चों को पढ़ना काफी ज्यादा अच्छा और आकर्षक लगता है। ऐसा करने से उन्हें चीजों को याद करने में कठिनाई नहीं होती।
बुक शॉप ले जाएं
जब भी आपके पास खाली समय हो तो बच्चे को लाइब्रेरी या किताब की दुकान पर ले जाएं। ऐसा में उन्हें जो पसंद आए वह किताब उन्हें दिलाएं।
पढ़ने का समय
हमेशा बच्चे के लिए दिन में पढ़ने का समय निश्चित करें। ऐसा करने से बाकि समय बच्चों को अच्छी चीजें सिखाएं।
बातें करें
जब भी आप उन्हें कहानी सुनाएं या कोई किताब पढ़ाएं उसके बाद उनसे सवाल करें। उनके विचार पूछें औऱ उनकी समझ को बढ़ाएं।
मोटिवेट करें
बच्चे को पढ़ने के लिए मोटिवेट करने के लिए छोटे - छोटे अवॉर्ड दे सकते हैं। इससे उनका पढ़ने में ज्यादा मन लगेगा।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Ganesh Chaturthi 2024: DIY Craft Ideas To Make Ganpati's Idol At Home