Career Alert: इतिहास में है दिलचस्पी, करें ये कोर्स


By Mahima Sharan23, Aug 2023 05:43 PMjagranjosh.com

करियर ऑप्शन

12वीं पास छात्रों के लिए ये मई-जून का महीना बेहद ही खास होता है क्योंकि इसी महीने से सभी कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

इतिहास में रुचि

अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं और इसमें अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो 12वीं के बाद आपको इतिहास में ग्रेजुएशन और फिर आगे की पढ़ाई करनी होगी।

आर्कियोलॉजी

अगर आपको पुरानी चीजों के बारे में जानना अच्छा लगता है तो आप पुरातत्व का अध्ययन कर सकते हैं। इसमें ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहरों के बारे में जानने को मिलता है।

एंथ्रोपोलॉजी

इस कोर्स को पढ़कर आप मानव विज्ञानी बन सकते हैं इसमें अतीत और वर्तमान समाज के साथ-साथ मानव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने का अवसर मिलता है।

फ्रेस्को

आप फ्रेस्को या आर्ट रेस्टोरेशन का कोर्स कर सकते हैं यह एक दिलचस्प करियर विकल्प है इस कोर्स में कला बहाली और सांस्कृतिक विरासत के बारे में सिखाया जाता है।

म्यूजियोलॉजी

ग्रेजुएशन के बाद आप यह कोर्स कर सकते हैं इसमें संग्रहालय का अध्ययन किया जाता है इस कोर्स में म्यूजियम हिस्ट्री, आर्ट, पेंटिंग जैसी चीजों की पढ़ाई होती है।

माइथोलॉजी

पौराणिक कथाओं का संबंध इतिहास से भी है जो लोग माइथोलॉजी पढ़ना और समझना पसंद करते हैं, वे माइथोलॉजी स्टडीज का कोर्स कर सकते हैं।

Motivational Quotes by Jaya Kishori