By Priyanka Pal09, Nov 2024 04:58 PMjagranjosh.com
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल इन दिनों अपनी तकड़ी मैथ्स कैलकुलेशन के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी मैथ्स से खुद बिग बॉस भी हैरान रह गए हैं। आगे जानिए अपने फेवरेट कंटेस्टेंट की एजुकेशनल क्वालिफिकशन।
रजत दलाल
उनका जन्म 12 जनवरी 1996 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था। वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चित और जाना माना चेहरा हैं।
एजुकेशन
उन्होंने टैगोर अकादमी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की है। स्कूली दिनों में उन्होंने अपनी एथलीट क्षमताओं को काफी उभारा है।
खेलो में रुचि
स्कूल के दिनों से ही उन्हें खेलों में काफी दिलचस्पी रही है। उन्होंने अपनी एजुकेशन पूरी करने के साथ - साथ खेलों को भी काफी निखारने का काम किया।
हायर एजुकेशन
रजत दलाल ने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मानव रचना विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन पूरी की। जहां उन्होंने अकादमिक और अपने कठोर फिटनेस ट्रेनिंग को बेहतरीन ढंग से उभारा।
करियर
रजत दलाल एक प्रमुख फिटनेस कोच और कंटेंट क्रिएटर हैं जो सोशल मीडिया पर अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिटनेस से जुड़े विडियों शेयर करते नजर आते हैं। इसी को वह अपना करियर मानते हैं और आय दिन चर्चा में बने रहते हैं।
नेट वर्थ
इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 2 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 16.8 करोड़ रुपये है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
महिला सुरक्षा
फिटनेस के अलावा रजत महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों को संबोधित करते हुए एक यूट्यूब वीडियो जारी किया, जिसमें सामाजिक मुद्दों को उजागर करने का काम किया है।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।