टीवी रियलिटी शो के बिग बॉस कितने पढ़े लिखे हैं?


By Priyanka Pal16, Oct 2024 03:09 PMjagranjosh.com

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की आवाज निकालने वाले आर्टिस्ट का नाम विजय विक्रम सिंह है। आज जानिए उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में।

विजय विक्रम सिंह

उनका जन्म कानपुर के लोवर मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके पिता एक व्यापारी थे। लेकिन पिता के व्यापार में कुछ ऐसी परिस्थितियां आईं कि पैसे चले गए।

एजुकेशन

उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई कानपुर में की थी, पढ़ाई-लिखाई में परिवार ने कोई कोताही नहीं बरती। स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कॉमर्स में पूरी की।

आर्मी में जाने का सपना

विजय विक्रम सिंह बचपन से ही फौजी बनने का सपना देखा करते थे। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद CDS एग्जाम दिया और क्लियर कर लिया।

SSB इंटरव्यू

रिटन क्लियर करने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। पांच दिन चलने वाले SSB इंटरव्यू में विक्रम पहले ही दिन रिजेक्ट हो गए।

रिजेक्शन

आर्मी में सिलेक्शन न होने की वजह से विक्रम पूरी तरह से बिखर गए थे। इसका ही नतीजा था कि उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली बार शराब पी।

जिंदगी से मिली निराशा

उन्होंने अगले 4 साल में 7 बार और रिजेक्शन झेला। वह SSB क्लियर ही नहीं कर पा रहे थे। कुल मिलाकर वह 8 बार रिजेक्ट हुए।

एमबीए किया

उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्याल ये MBA की पढ़ाई की। अच्छे सिलेक्शन मिलने के बाद उन्हें नौकरी मिली। नशे की लत होने की वजह से उन्हें एक बीमारी बढ़ती चली गई।

करियर की शुरुआत

विक्रम जब अपनी सरकारी नौकरी के लिए मुंबई आए तो किसी ने उनसे कहा उनकी आवाज अच्छी है, इस पर काम करिए।

ट्रेनिंग

जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ अपनी आवाज को तराशना शुरू कर दिया। बिजनेस साइड को समझा फिर 2009 में अपना सेट करियर छोड़कर वॉइस ओवर आर्टिस्ट की लाइन में आ गए।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Sara Tendulkar’s Impressive Career And Net Worth