By Priyanka Pal19, Mar 2025 01:55 PMjagranjosh.com
यहां एक साथ गिरते हैं 275 झरने
आज जानिए दुनिया के एक ऐसे खूबसूरत नजारे के बारे में जिसे आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।
275 झरने
दुनिया में एक से एक खूबसूरत नजारे हैं, लेकिन ऐसा नजारा शायद ही पहले कभी देखा होगा। आज जानेंगे दुनिया की इकलौती ऐसी जगह के बारे में जहां 10 और 20 नहीं बल्कि पूरे 275 झरने गिरते हैं।
इगुआजू फॉल्स
आज हम बात कर रहे हैं इगुआजू फॉल्स के बारे में जहां ये इकलौता झरना बहता है। ये अर्जेंटीना और ब्राजील की सीमा पर स्थित झरनो का समूह हैं।
झरने की खोज
इगुआजू फॉल्स पर नजर डालने वाला पहला यूरोपीय व्यक्ति 1541 में स्पेनिश खोजकर्ता अल्वर नुनेज कैबेजा डे वेका था।
झरने का क्षेत्र
नदी और झरनों से भरा ये इलाका लगभग 3 किलोमाटर तक फैला हुआ है। साथ ही यह क्षेत्र घने पेड़ों से भी घिरा हुआ है।
खूबसूरत
ये इलाका ब्राजील और अर्जेंटीना की सरहद पर है लेकिन इसका दिल मोह लेने वाला नजारा ब्राजील की तरफ से दिखाई देता है।
झरने की लंबाई
यह झरना 230 फीट की घाटी में 63500 क्यूबिक फीट पानी फेंकता है। जिससे स्प्रे और इंद्रधनुष का शानदार नजारा भी बनता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।