BSEB 12th Topper 2025: प्रिया जायसवाल ने किया साइंस स्ट्रीम से टॉप


By Priyanka Pal26, Mar 2025 12:43 PMjagranjosh.com

बिहार बोर्ड 2025 रिजल्ट

क्लास 12 बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी इंटर के रिजल्ट में बताया गया है कि इस साल करीब 86.5 फीसदी पास स्टूडेंट पास हुए हैं। आगे जानिए साइंस स्ट्रीम टॉपर प्रिया जायसवाल की सक्सेस स्टोरी।

प्रिया जायसवाल

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा दो प्रखंड स्थित हरनाटांड़ निवासी किसान संतोष जायसवाल की बेटी प्रिया जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में साइंस स्ट्रीम से टॉप किया है।

क्लास 10 में भी टॉपर

प्रिया ने सिर्फ क्लास 12 में ही टॉप नहीं किया बल्कि वे क्लास 10 में भी टॉप 10 में अपनी जगह बना चुकी हैं। प्रिया प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करती थी।

ओवरऑल टॉपर

प्रिया जायसवाल अपनी मेहनत का श्रेय अपने पेरेंट्स और बहनों को देती हैं। वह कहती हैं कि मेरी बहने मुझे रात - रात भर नोट्स के साथ पढ़ने में हेल्प करती थीं।

घर की छोटी बेटी

प्रिया जायसवाल बताती हैं कि मैं घर में सबसे छोटी हूं, मुझसे घर में काम नहीं करवाया जाता। लेकिन मैं लगन से पढ़ाई करती थी।

कुछ बनने का सपना

प्रिया बोर्ड एग्जाम में अपना 100 प्रतिशत देकर लिखती थीं। साइंस टॉपर आगे चलकर डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं।

नीट करेंगी क्लियर

प्रिया के पिता एक साधारण व्यवसायी व किसान हैं और माता रीमा जायसवाल एक गृहिणी हैं। प्रिया नीट परीक्षा कंप्लीट कर एमबीबीएस में दाखिला लेना चाहती हैं।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Signs That You Have Good Knowledge About Your Profession