Bihar Police Result 2024: बिहार कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी
By Priyanka Pal14, Nov 2024 03:35 PMjagranjosh.com
बिहार कांस्टेबल रिजल्ट
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल हुए थे, उनके लिए काम की खबर। CSBC की ओर से उनके लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
वेबसाइट
बिहार कांस्टेबल का जारी हुआ रिजल्ट उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
कट-ऑफ अंक
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही बोर्ड प्रोविजनल आंसर की, कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी जारी करेगा।
एग्जाम
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25, और 28 अगस्त, 2024 को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी।
ऐसे करें चेक
स्टेप 1 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2
उसके बाद बिहार पुलिस सेक्शन में कांस्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3
अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 4
इसी के साथ रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें। इसी के साथ प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल कर रखें।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।