Bihar Diwas 2024: राज्य का नाम बिहार क्यों पड़ा? जानिए रोचक बातें


By Priyanka Pal22, Mar 2024 03:27 PMjagranjosh.com

बिहार दिवस 2024

हर साल बिहार दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। इसी दिन बिहार का जन्म हुआ था। इसी दिन बिहार भारत के नक्शे पर एक राज्य के रूप में उभरा था। आज दिन के जानिए बिहार दिवस से जुड़ी अहम और दिलचस्प बातें।

बिहार

इस राज्य को स्थापित हुए 112 साल हो गए हैं। इस राज्य का निर्माण 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर किया गया था। 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ।

सबसे बड़ा जिला

अगर आप कभी सोचें कि बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? करीब 5228 वर्ग किलोमीटर में फैला पश्चिम चंपारण बिहार का सबसे बड़ा जिला है।

राज्य पक्षी

हर किसी राज्य का कोई न कोई पक्षी जरूरी होता है जिसे उस राज्य से पहचान मिलती है। वैसे ही बिहार राज्य का पक्षी गौरैया है।

जेपी आंदोलन

साल 1974 में बिहार आंदोलन की शुरूआत हुयी थी जिसे जेपी आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। राज्य में यह आंदोलन भष्ट्राचार के खिलाफ था। जिसमें अहम भूमिका छात्रों ने निभायी थी।

सबसे छोटा जिला

शिवहर को बिहार का सबसे छोटा जिला माना जाता है। इसके क्षेत्रफल की बात करें तो 442.99 वर्ग किमी के करीब है। इस राज्य की सीमा तीन राज्यों से जुड़ी हुयी हैं, जिसमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड शामिल है।

जनसंख्या

साल 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या 10,40,99,452 रही है। यह राज्य जनसंख्या के हिसाब से बिहार देश में तीसरे स्थान पर है।

दिवस

साल 2010 में पहली बार बिहार दिवस मनाया गया था। इसी समय 22 मार्च को बंगाल से अलग होकर बिहार अलग राज्य बना था।

राज्य का बिहार नाम कैसे पड़ा?

ऐसा माना जाता है कि उस क्षेत्र में बौद्ध समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या के कारण राज्य का नाम बिहार पड़ा था। पुरातन काल में ये क्षेत्र बुद्धिज्म का महत्वपूर्ण केंद्र था।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Check List Of Top Oldest Rivers In The World