Billionaires Education: बिल गेट्स से लेकर एलन मस्क, कौन कितना पढ़ा लिखा है? जानि
By Priyanka Pal24, Aug 2024 05:47 PMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं दुनिया के अरबपतियों की एजुकेशन के बारे में, यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए बिल गेट्स से लेक एलन मस्क ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है।
बर्नार्ड अर्नाल्ट
एलन मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम करने वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट, की कुल संपत्ति 221 बिलियन डॉलर है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है।
एलोन मस्क
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 16 लाख करोड़ रुपये है। एलन मस्क ने कई यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई की है और उनके पास फिजिक्स और इकोनॉमिक्स में बैचलर की डिग्री है।
जेफ बेजोस
जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस को चला रहे हैं, उनकी कुल संपत्ति लगभग 16 लाख करोड़ रुपये है। उनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की डिग्री है।
मार्क जुकरबर्ग
फेसबुक की स्थापना करने के लिए मार्क जुकरबर्ग को जाना जाता है। मेटा के सीईओ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन कर रहे थे जब उन्हें फेसबुक का विचार आया।
लैरी एलिसन
एलिसन ने सबसे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस में अर्बाना-शैंपेन में प्रीमेड स्टूडेंट के रूप में एडमिशन लिया। जिसमें वह साइंस स्टूडेंट ऑफ द ईयर जीते। उन्होंने शिकागो यूनिवर्सिटी से फिजिक्स और मैथ्स की पढ़ाई की इसी के साथ कंप्यूटर डिजाइन में भी हाथ आजमाया।
वॉरेन बफेट
उन्हें एक बार हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ने रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल में मैट्रिक किया। उन्होंने 19 साल की उम्र में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन खत्म किया।
बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स 1973 में लेकसाइड स्कूल से ग्रेजुएट होने से पहले ही नेशनल मेरिट स्कॉलर थे। कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल करने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी छोड़ दी।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।