पानी में रहने वाले 7 पक्षी


By Priyanka Pal03, Apr 2025 06:01 PMjagranjosh.com

पानी में रहने वाले 7 पक्षी

धरती पर रहने वाले सभी जीव अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, क्या आप कुछ ऐसे पक्षियों के बारे में जानते हैं जो पानी में रहना पसंद करते हैं।

वेस्टर्न ग्रीब

पीले रंग की चोंच और लाल आंखों के साथ कुरकुरे काले और सफेद पंखों वाला पतला पश्चिमी ग्रीब पश्चिमी उत्तरी अमेरिका की झीलों और समुद्री तटों पर देखने को मिलते हैं।

पर्पल गैलिन्यूल

अमेरिकी दलदली इलाकों में पाया जाता है। इसकी चमकदार बैंगनी नीली और लंबी, पीली टांगें इसे खास बनाती हैं।

लिटिल ग्रीब

यह मीठे पानी के तालाबों में रहता है। इसका छोटा आकार और गहरे पानी में गोता लगाने की क्षमता इसे अलग बनाने का काम करती है।

कॉमन मूरहेन

यह दुनिया भर क वेटलैंड और पानी वाली जगहों में पाए जाते हैं। इसकी लाल चोंच और माथे पर लाल टीका इसकी पहचान के बताते हैं।

ब्लैक नेक्ड स्टिल्ट

यह अमेरिकी पक्षी दूसरे पक्षियों की तुलना में काफी लंबा होता है। इसकी पतली गुलाबी टांगें इसे विशेष बनाती हैं।

यूरेशियन कूट

यह मीठे पानी की झीलों और नदियों में रहता है। इसका पूरा शरीर काला होता है। सफेद चोंच और माथे पर सफेद टीका इसकी पहचान है।

पाइट एवोसेट

ये पक्षी यूरोप और एशिया के वेटलैंड में पाए जाते हैं। इसकी ऊपर की ओर मुड़ी हुई चोंच पानी में भोजन खोजने में मददगार होती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Memory Hacks That Really Work To Ace Your Exam