Board Exams की तैयारी में काम आएंगी ये स्ट्रैटजी, मिल सकते हैं 95% मार्क्स


By Priyanka Pal28, Jan 2025 09:44 AMjagranjosh.com

बोर्ड एग्जाम 2025

बोर्ड एग्जाम में 95 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स आप भी ला सकते हैं, आज हम बताते हैं तैयारी के लिए बेस्ट फॉर्मूला।

टाइम टेबल

एग्जाम के लिए कुछ दिन ही बाकी हैं ऐसे में आपको एक ऐसा टाइम टेबल बनाना चाहिए, जिससे आप उसे अच्छे से फॉलो कर सकें। अपने बनाए गए रूटिन को सही से फॉलो करने की कोशिश करें।

सभी सब्जेक्ट को समय दें

पूरी तैयारी के बाद अब आपको उन टॉपिक पर ध्यान देना चाहिए जो ज्यादा कठिन और समय लेने वाले हैं। उन्हें समझकर आप एग्जाम में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं।

टेस्ट

रोजाना अपना टेस्ट लें इससे आप अपनी कमियों और समय को अच्छे से जान पाएंगे। पिछले कुछ सालों के क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें, इससे आपको एग्जाम पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।

छोटे - छोटे ब्रेक लेना

रिसर्च से पता चलता है कि लगातार ब्रेक के साथ छोटे-छोटे स्टडी प्लान बनाने से आप प्रभावी तरीके से अपनी पढ़ाई को समझ पाते हैं।

समझना जरूरी

हर बार पढ़ाई के दौरान रट्टा मारना काम नहीं आ सकता, ऐसे में जरूरी है कि आप समझ - समझकर लिखना शुरू करें। लिखने से चीजें जल्दी और ज्यादा समय तक याद रहती हैं।

एग्जाम को सॉल्व करना

पेपर को सॉल्व करने के लिए सबसे पहले आसान सवालों के आंसर लिखें। इससे आपका समय बचता है और कॉन्फिडेंस के साथ आप एग्जाम दे सकते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

CBSE Admit Card To Be Released Soon, Simple Steps To Download