15 फरवरी से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम, जानें आंसर लिखने का सही तरीका
By Mahima Sharan13, Feb 2024 04:27 PMjagranjosh.com
जल्द शुरू होगी परीक्षा
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। अब तक आपकी तैयारी पूरी हो चुकी होगी। लेकिन केवल विषय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। आपको पता होना चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्तर कैसे लिखे जाते हैं?
सही ढंग से लिखे आंसर
सही ढंग से लिखे गए आंसर कॉपी चेक करने वाले को अट्रैक्ट कर सकते हैं और आपको इस प्रतिभा के लिए थोड़े ज्यादा नंबर मिलने के भी चांसेस होते हैं। वहीं अगर आप उत्तर लिखने में गलती करते हैं तो नंबर कटने के चांसेस होते हैं।
प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें
अक्सर देखा जाता है कि छात्र प्रश्न पत्र मिलते ही हड़बड़ी में आंसर लिखना शुरू कर देते हैं, लेकिन यह गलत है। सबसे पहले पेपर को धैर्य से पढ़ें। इसके लिए बोर्ड 15 मिनट का समय भी देता है, तो इस समय का सदुपयोग करें।
टू-द-प्वाइंट उत्तर लिखें
प्रत्येक सवाल का जवाब शब्द सीमा का ध्यान रखते हुए दें। केवल उतना ही लिखें जितना प्रश्न के लिए आवश्यक हो अर्थात टू-द-प्वाइंट। कॉपी भरने के लिए कुछ भी लिखना नुकसानदेह हो सकता है।
जिन सवालों पर संदेह हो, उन्हें बाद में समय दें
किसी भी परीक्षा का सामान्य नियम यह है कि सभी प्रश्नों का उत्तर देना। लेकिन पहले उन सवालों का जवाब देना ज्यादा जरूरी है जिन पर आपको भरोसा है। बोर्ड परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन कुछ भी लिख देने से अंक नहीं मिलते।
आंसर लिखने से पहले सोचें
किसी भी प्रश्न का उत्तर लिखने से पहले उत्तर तैयार करने के लिए कुछ सेकंड तक सोचें, फिर लिखें। इससे आप साफ-साफ लिख सकेंगे और कॉपी भी साफ रहेगी। अच्छे शब्दों का प्रयोग करें किसी आपकी कॉपी आकर्षित लगे।
सही पेन चुने
अच्छी लिखावट, मार्जिन, अंडरलाइन सबहेड आपके अंक बढ़ाते हैं। कॉपी में बहुत रंगीन पेन का प्रयोग न करें। बोर्ड एग्जाम में केवल काले और नीले पेन का ही प्रयोग करें।
पेपर लिखने के बाद रिवीजन करें
छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुझाव यह है कि अंत में अपना लिखित उत्तर एक बार फिर से पढ़ें। इस दौरान छोटी-मोटी गलतियों या व्याकरण की गलतियां पकड़ में आ जाती हैं।
एक-एक नंबर है जरूरी
भले ही आपको किसी सवाल का पूरा जवाब न स ही थोड़ा-बहुत ही पता हो, फिर भी उसे साफ-साफ लिखें। आपको इसके अंक भी मिलते हैं। अगर आपको कुछ नहीं पता तो समय बर्बाद न करें।
Impressive Educational Qualifications Of Big Boss Fame Pavitra Purnia