By Priyanka Pal13, May 2025 12:10 PMjagranjosh.com
आर्मी परिवार से आने वाली एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक आर्मी परिवार से आने वाली एक्ट्रेस के बारे इस वेब स्टोरी में विस्तार से जानिए।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल के पद पर थे। उन्होंने कारगल युद्ध में हिस्सा लिया था। वह अलग - अलग शहरों में पली बढ़ी, बार - बार नए स्कूल बदले और वह फौजी परिवार में साहसी रहीं।
रकुल प्रीत सिंह
कई आर्मी बच्चों की तरह रकुल भी फौजी परिवार में रहकर बढ़ी हुई हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह आर्मी ऑफिसर के पद पर रहे हैं। वह भी लगातार नए शहर और स्कूल बदलने का सामना करती रहीं हैं। उन्हें अपने पिता पर गर्व होता है।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा एक आर्मी ऑफिसर थे। उनके भाई टीपांकर जिंटा भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनके पिता ने उन्हें हमेशा बचपन से स्वतंत्र और मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया है।
निमरत कौर
निमरत कौर के पिता मेजर भूपिंदर सिंह एक आर्मी ऑफिसर थे। मीडिया को दिए अपने कई इंटरव्यू में निमरत बताती हैं कि उनके पिता का सन् 1994 में कश्मीर में आंतकवादियों ने अपहरण किया था। उनके पिता की बहादुरी ने उन पर हमेशा गहरी छाप छोड़ने का काम किया है।
लारा दत्ता
लारा दत्ता के पिता विंग कमांडर एलके दत्ता भारतीय वायुसेना में सेवारत थे। लारा दत्ता मीडिया को दिए कई इंटरव्यू में बताती हैं कि उनके पिता इंदिरा गांधी के निजी पायलट भी रह चुके हैं।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन के पिता विंग कमांडर शुबीर सेन भारतीय वायुसेना में सेवारत थे। उन्होंने वायुसेना के स्कूलों में पढ़ाई की है। शांत और साहस के इस संतुलन ने उन्हें आज एक मजबूत महिला बनाने में काफी मदद की है।
प्रियंका चोपड़ा
भारत की सबसे बड़ी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी फौजी परिवार से आती हैं। उनके माता - पिता दोनों ही भारतीय सेना में डॉक्टर थे। उनके पिता की छवी हमेशा उनके दिल में एक हीरो जैसी रही है।
जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।