पढ़ाई के शौकिन हैं ये 7 बॉलीवुड सेलेब्स


By Priyanka Pal08, Oct 2024 12:30 PMjagranjosh.com

आज इस वेब स्टोरी में जानिए उन बड़े - बड़े नामी बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो थोड़ा समय निकालकर आज भी किताबों को पढ़कर खुद को मोटिवेट और दुनिया में अवेयर होने का काम करते हैं।

रकुल प्रीत

बॉलीवुड और साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस रकुल प्रीत को भी किताबें पढ़ना काफी पसंद हैं। उनकी पसंदीदा बुक्स द सीक्रेट, यू कैन हील य्कोर लाइफ, द पावर ऑफ नाउ और योगी की आत्मकथा।

सैफ अली खान

बॉलीवुड में नामी चेहरा सैफ अली खान को बचपन से ही किताबें पढ़ना का शौक रहा है। क्लासिक नॉवेल्स और फिलॉसफी से जुड़ी उनकी मस्ट रीड लिस्ट में शामिल हैं। उनकी सबसे पसंदीदा किताबें द फाउंटेनहेड, द कोड ऑफ वूस्टर्स और कलेक्टेड घोस्ट स्टोरीज हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में छाई हुई आलिया भट्ट को भी खाली समय में किताबें पढ़ना काफी पसंद है। उन्होंने हैरी पॉटर सीरीज, लिसा ब्रेनन जॉब्स की स्मॉल फ्राई और सेंस एंड सेंसिबिलिटी उनकी मस्ट रीड में से एक हैं।

विद्या बालन

एक्ट्रेस अपने शूट से फ्री होकर हमेशा किताबों में छिप जाना पसंद करती हैं। उन्हें किताबें और नॉवेल पढ़ना काफी पसंद है।

अमिताभ बच्चन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग पर अपनी पढ़ी हुई किताबों के बारे में बताते हैं। उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताएं पढ़ते हुए अपनी क्लिप या तस्वीरें पोस्ट की हैं।

दीपिका पादुकोण

अपने खाली समय में दीपिका किताबें पढ़ना पसंद करती हैं। दीपिका महिला सशक्तिकरण पर द डॉट दैट वेंट फॉर अ वॉक नाम की एक किताब लिख भी चुकी हैं।

ट्विकल खन्ना

उन्हें किताबों से बहुत प्यार है, उन्होंने ओयिनकन ब्रेथवेट की किताब माई सिस्टर इज ए सीरियल किलर उनकी फेवरेट बुक है। इसी के साथ उन्हें किताबें लिखने भी पसंद है उन्होंने मिसेज मनीबोन्स की किताब लिखी है, जिसकी एक लाख से ज्यादा कॉपी बिक चुकी हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

कॉलेज स्टूडेंट ऐसे कर सकते हैं पैसों की बचत