पढ़ाई में मन लगाने के आसान और असरदार तरीके


By Priyanka Pal18, Jan 2025 02:39 PMjagranjosh.com

आज जानिए पढ़ाई में मन लगाने के आसान और असरदार तरीकों के बारे में, इन आदतों को अपनाकर आप न केवल पढ़ाई में मन लगा पाएंगे, बल्कि अपनी परफॉर्मेंस भी बेहतर कर सकेंगे।

स्टडी प्लान

रोजाना पढ़ाई के लिए एक समय निर्धारित करें और अपने स्टडी प्लान के साथ छोटे-छोटे टारगेट बनाएं ताकि आपको पढ़ाई का बोझ महसूस न हो।

डिस्ट्रैक्शन

पढ़ाई के लिए ऐसा माहौल चुने जिससे आपको मोबाइल, सोशल मीडिया और टीवी से डिस्ट्रैक्शन ना हो।

ब्रेक लें

लगातार पढ़ाई से थकान हो सकती है, इसलिए हर 45-60 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक लें। ब्रेक के दौरान हल्की फुल्की एक्सरसाइज या म्यूजिक जरूरी है।

इंटरेस्टिंग तरीके

पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए फ्लो चार्ट, माइंड मैप और कलरफुल नोट्स बनाएं। वीडियो ट्यूटोरियल और क्विज की हेल्प से आप अपनी पढ़ाई को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं।

पॉजिटिव सोच

खुद पर विश्वास रखें और नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए प्रेरणादायक किताबें पढ़ें कहानी सुन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा महसूस हो सके।

ग्रुप स्टडी करें

दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करने से नए विचार मिलते हैं और पढ़ाई में रुचि बढ़ती है। ग्रुप डिस्कशन से कठिन टॉपिक्स भी आपको आसानी से समझ आ सकते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Cricketer Rinku Singh’s Education, Career Journey And Networth