By Priyanka Pal05, Jun 2024 11:59 AMjagranjosh.com
बच्चों के दिमाग को तेज करने वाले गेम्स उनके मानसिक विकास और तर्कशक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं।
मेंटल मैथ गेम्स
इसमें बच्चों को गणित के सवाल हल करने होते हैं, जैसे कि जोड़, घटाव, गुणा, और भाग। ऐसा करने से दिमाग शार्प बनता है।
पज़ल्स
यह गेम प्रॉब्लम सोल्विंग और फोकस करने की क्षमता को बढ़ाता है। बच्चे इस गेम को खेलकर अपना दिमाग तेज कर सकते हैं।
ब्रेन ट्रेनिंग एप्स
लूमोसिटी, पीक और एलेवेट जैसी ऐप्स बच्चों की तर्कशक्ति, दिमाग और याद्दाश्त को बेहतर बनाती हैं।
सुडोकू
यह गेम ध्यान को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें 9x9 ग्रिड होती है जिसमें संख्याओं को इस प्रकार भरना होता है कि हर पंक्ति, कॉलम, और 3x3 सब-ग्रिड में 1 से 9 तक की संख्याएं केवल एक बार ही आएं।
क्रॉसवर्ड पज़ल्स
ये पज़ल्स शब्दावली और सामान्य ज्ञान को बढ़ाते हैं। इसमें बच्चों को सही शब्द ढूंढकर ग्रिड में भरने होते हैं।
रुबिक क्यूब
यह गेम तर्कशक्ति, प्रॉब्लम सॉल्विंग और धैर्य को बढ़ाता है। इसमें बच्चों को रंगीन क्यूब के सभी पक्षों को एक समान रंग में मिलाना होता है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।