बजट फ्रेंडली इंजीनियरिंग कॉलेज, 50 हजार से भी कम है फीस


By Mahima Sharan05, Mar 2024 12:16 PMjagranjosh.com

महंगी पढ़ाई

शिक्षा की बढ़ती लागत के बीच उच्च शिक्षा का सपना पूरा करना काफी महंगा साबित हो रहा है। यही कारण है कि बढ़ती महंगी फीस के कारण कई बच्चों का इंजीनियर बनने का सपना सिर्फ सपना ही रह जाता है।

बजट फ्रेंडली कॉलेज

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज भी है जो कम बजट के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराता है। जहां छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अन्य फायदे भी उपलब्ध कराया जाता है।

जादवपुर विश्वविद्यालय

कोलकाता में स्थित, जादवपुर विश्वविद्यालय देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। यहां बी.टेक कोर्स के लिए एक साल की ट्यूशन फीस लगभग 10,000 रुपये है। चार साल के बीटेक कोर्स की पढ़ाई के लिए पूरी फीस 1 लाख 20 हजार रुपये तक का लग सकता है।

महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय

बड़ौदा में स्थापित महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय का टेक्नोलॉजी फैकल्ट्री और इंजीनियरिंग विभाग, देश का एक प्रीमियम उच्च शिक्षा और रिसर्च संस्थान है। यहां बीटेक कोर्स के लिए एक साल की फीस करीब 35 हजार रुपये है।

राष्ट्रीय डेयरी संस्थान

हरियाणा के करनाल में स्थित राष्ट्रीय डेयरी संस्थान की स्थापना 1955 में हुई थी। यहां डेयरी टेक्नोलॉजी में बी.टेक पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। यहां प्रवेश पाने के लिए AIEEA परीक्षा पास करनी होगी। यहां बीटेक कोर्स की एक साल की फीस करीब 32,000 रुपये है।

अगप्पा चेट्टियार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

यह तमिलनाडु के कराईकुडी में स्थित एक सरकारी कॉलेज है। अगप्पा चेट्टियार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अन्ना विश्वविद्यालय से संबद्ध है। यहां बी.टेक के लिए एक साल की फीस लगभग 40,000 रुपये है।

जामिया मिलिया इस्लामिया

यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसे देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना 1920 में अलीगढ़ में हुई थी। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई मेन परीक्षा पास करनी होगी। यहां बीटेक के लिए एक साल की फीस करीब 44,000 रुपये है।

अगर आप कम बजट वाले इंजीनियरिंग कॉलेज ढूंढ रहे हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Last Minute Preparation Tips That Actually Work