एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाना है तो जानें ये जरूरी बातेंPrakhar Pandey
By Prakhar Pandey12, Feb 2023 06:14 PMjagranjosh.com
अगर आप एविएशन उद्योग में करियर बनाने के लिए उत्सुक है तो ये जानकारी आपके बेहद काम आने वाली हैं।
एविएशन उद्योग &&एविएशन इंडस्ट्री इस समय तेजी से दुनिया समेत पूरे भारत में फैलती जा रही हैं। इस इंडस्ट्री में भी काफी सारी नौकरियां हैं।
हवा की उड़ान &भारत में ये इंडस्ट्री काफी तेजी से फल फूल रही हैं, हवा में उड़ते समय जहाज में पायलट के अलावा केबिन-क्रू मेंबर्स समेत और भी स्टाफ होते हैं।
ग्राउंड स्टाफ &&ग्राउंड स्टाफ में शामिल होने के लिए 6 महीने से लेकर 1 साल तक का डिप्लोमा एयरपोर्ट ग्राउंड सर्विस मैनेजमेंट कोर्स में एयरपोर्ट टर्मिनोलॉजी, चेक-इन प्रोसिजर, एयरपोर्ट सिक्योरिटी, कार्गो रूल्स, एयरपोर्ट सिग्नल्स सहित पर्सनालिटी ग्रूमिंग होना चाहिए।
अन्य जरूरतें &ग्राउंड स्टाफ में शामिल होने के लिए आपकी उम्र 18 से 26 साल तक होनी चाहिए और 10+2 के साथ 50% अंक जरूरी हैं।
केबिन क्रू &10+2 आपकी इस जॉब के लिए मिनिमम योग्यता हैं, साथ ही हिंदी और इंग्लिश पर अच्छी पकड़ के साथ आपका कद 157 से 170 सेंटीमीटर तक होना चाहिए। इस प्रोफाइल के लिए 17 से 26 साल के चार्मिंग पर्सनालिटी के लोग चाहिए होते हैं।
एयर टिकटिंग &एयर टिकटिंग में &18+ उम्र के साथ 10+2 की शैक्षिक योग्यता है तो आप 6 से 9 महीने का एयर टिकटिंग में डिप्लोमा करके भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
डिप्लोमा &एयर टिकटिंग के लिए डिप्लोमा में एयर टिकटिंग एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में ट्रैवल एजेंसी बिजेनस, वर्ल्ड टाइम जोन, एयरपोर्ट व एयरलाइन कोड्स, फॉरेन करेंसी,पेमेंट मोड्स, पासपोर्ट व वीजा, आदि की ट्रेनिंग दी जाती है।
टूरिज्म और ट्रैवल &इस फील्ड में आने के लिए 6 महीने के कोर्स से लेकर बी. ए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के बाद पोस्ट ग्रेजुएट होने के आधार पर आप चुने जा सकते हैं।
एयर कार्गो मैनेजमेंट &कार्गो मैनेजमेंट में 6 से 9 महीने के डिप्लोमा के साथ आप प्रवेश कर सकते है। इस फील्ड में एंट्री के लिए 10+2 की मिनिमम एजुकेशन के साथ 18 से ज्यादा की उम्र चाहिए।
क्यां होता हैं डिप्लोमा &इस कोर्स में स्टूडेंट एविएशन हिस्ट्री एवं जियोग्राफी के अतिरिक्त कार्गो लॉ, वेयरहाउसिंग, एयरक्राफ्ट लिमिटेशन व लोडिंग कैपेसिटी,कस्टम्स रूल्स, क्लीयरेंस प्रोसिजर, क्लेम रूल्स, बीमा और फ्री ट्रेड जोन जैसे विषयों से रूबरू होते हैं।
Thank You For Watching
सेना में ये ऐसे होती है ड्राइवर चुनने की प्रक्रिया