By Mahima Sharan19, Jul 2024 05:53 PMjagranjosh.com
एमबीए कोर्स
आज के समय में लाखों युवाओं का रुझान एमबीए की तरफ हो रहा है। एमबीए एक ऐसा कोर्स है, जो आपका अच्छी प्रोफाइल और सैलरी वाली नौकरी देता है।
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर
एमबीए करने के बाद आप बैंकिंग सेक्टर में काम कर सकते हैं। इस सेक्टर में एमबीए ग्रेजुएट्स की भर्ती होती है।
इंफॉर्मेशन सिस्टम मैनेजमेंट
इस सेक्टर में भी एमबीए प्रोफेशनल्स की भर्ती होती है। यह एक ऐसा फील्ड है, जिसमें प्रमोशन और पैसा दोनों ही अच्छे मिलते हैं।
बिजनेस एनालिटिक्स मैनेजमेंट
भारत में बिजनेस एनालिटिक्स प्रोफाइल की जॉब हाई प्रोफाइल जॉब्स में शामिल है। इसमें एनालिटिकल मार्केटिंग, बिजनेस मार्केटिंग, एनालिसिस डेटा सर्विसेज, फाइनेंस सेक्टर में जॉब मिलती है।
मैनेजमेंट कंसल्टिंग
मैनेजमेंट कंसल्टिंग का काम समस्याओं का समाधान करना होता है। ये प्रोफेशनल समस्याओं के समाधान के लिए नए आइडिया और नए तरीकों पर काम करते हैं।
डेटा एनालिटिक्स
एमबीए के बाद डेटा एनालिटिक्स में करियर बनाया जा सकता है। आज के समय में इसमें अच्छी ग्रोथ है। बैंकिंग, रिटेल, ई-कॉमर्स आदि में डेटा एनालिटिक्स की भर्तियां खूब होती हैं।
इन कोर्स में आप अच्छा करियर बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ