Pharmacy Degree Holders: सबसे अच्छी सरकारी नौकरी कौन सी है?
By Priyanka Pal16, Apr 2024 05:29 PMjagranjosh.com
अगर आप साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट हैं, तो क्लास 12 कंप्लीट करने के बाद आपके पास करियर के कई ऑप्शंस हैं। अगर आपने ग्रेजुएशन की है तो आपके पास सरकारी नौकरी के भी कई विकल्प हैं।
ड्रग एनालिस्ट
इस नौकरी में विभिन्न प्रकार के औषधिक पदार्थों को वैज्ञानिक रूप से अध्ययन किया जाता है। ताकि उनके प्रभाव, उपयोग, और नुकसान को समझ सके।
ICMR फार्माकोविजिलेंस
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ICMR विभिन्न प्रकार की संशोधन और विकास कार्यों को संचालित करने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन है। यहां उम्मीदवार सरकारी नौकरी कर सकते हैं।
फार्माकोविजिलेंस ऑफिसर
इसमें मुख्य काम नई औषधियों के निर्माण से लेकर पारंपरिक औषधियों की सुरक्षा और प्रभाव की मॉनिटरिंग करना होता है। ये विशेष रूप से औषधियों के उपयोग के संबंध में संभावित समस्याओं और दुष्प्रभावों का पता लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं।
फार्मास्युटिकल रिसर्च ऑफिसर
नई और प्रभावी औषधियों के साथ विभिन्न रसायनिक और बायोलॉजिक प्रक्रियाओं से गुजारकर दवाइयों का अध्ययन करने का काम होता।
फार्मासिस्ट
सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फार्मासिस्ट सुरक्षित और प्रभावी दवा के उपयोग को बढ़ावा देने, रोगी देखभाल की क्वालिटी पर टेस्ट के साथ काम करते हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर
भारत में एक ड्रग इंस्पेक्टर फार्मास्युटिकल उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दवा गुणवत्ता मानकों को बनाए रखकर में योगदान देते हैं।
रेगुलेटरी अफेयर्स ऑफिसर
CDSCO भारतीय फार्माकोपिया आयोग, राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण जैसे कई सरकारी संगठन फार्मास्युटिकल रेगुलेटरी अफेयर्स ऑफिसर की भर्ती करते हैं।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।