प्रेजेंटेशन देने में होती है घबराहट? ये टिप्स बूस्ट करेंगे कॉन्फिडेंस


By Mahima Sharan02, Jun 2023 02:20 PMjagranjosh.com

प्रेजेंटेशन

आज के समय में सभी इंसान अपने क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं इसके लिए सबसे जरूरी है अपनी बात को दूसरों तक सही और अच्छी तरह से पेश करना।

अपनी बात कहना

लेकिन प्रेजेंटेशन देने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं क्योंकि कई सारे लोगों के बीच सेंटर में खड़े होकर अपनी बात कहना कोई आम बात नहीं है।

टॉपिक समझें

किसी भी चिज पर बोलने से पहले यह बेहद ही जरूरी है कि हम उस टॉपिक को अच्छे से समझें ऐसा करने से आपको प्रेजेंटेशन के बीच में अटकने का डर नहीं होगा।

तैयारी करें

प्रेजेंटेशन के दौरान नर्वस होने से बचने के लिए किसी एकांत जगह पर बैठकर अच्छे से प्रैक्टिस करें इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

 शब्दों का चयन

अपनी प्रेजेंटेशन को प्रभावी बनाने के लिए सही और आकर्षित शब्दों को चुने इससे यह पता चलता है कि आपको उस विषय में कितना नॉलेज है।

मिरर की मदद

सबसे बड़ी बात है खुद से डर निकालना पहले खुद से लड़ना सीखे इसके लिए शीशे के सामने खड़े होकर अपनी प्रेजेंटेशन की लाइनों को दोहराएं।

बेहतरीन प्रेजेंटेशन

प्रेजेंटेशन को अट्रैक्टिव बनाने के लिए PPT यानी Power Point की मदद लें साथ ही आप ग्राफ़िक्स, फॉन्ट्स, चार्ट्स आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

HPBOSE 10th Result 2023 : ये हैं हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स