CBSE ने 10वीं - 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट में किया बदलाव


By Priyanka Pal06, Jan 2024 11:30 AMjagranjosh.com

एजुकेशन न्यूज

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट में बदलाव किया है।

अपडेट डेटशीट

स्टूडेंट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपडेटेड डेटशीट चेक कर सकते हैं।

एग्जाम डेट

CBSE क्लास 10 और 12 बोर्ड 2024 15 फरवरी से शुरू होंगे।

लास्ट एग्जाम

कक्षा 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्‍म होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्‍म होंगे।

बदली डेट शीट

क्लास 10 और 12 के रिटेल, फ्रेंच और तिब्बतन जैसे पेपर्स की डेट में बदलाव हुआ है। कुछ पेपर्स की डेट आगे बढ़ा दी गई है जबकि कुछ एग्जाम तय डेट से पहले हो जाएंगे।

एग्जाम टाइम

10वीं 12वीं के एग्जाम का समय 10:30 बजे से दोपहर में 1:30 बजे तक होगा, तो वहीं कुछ पेपर 12:30 बजे तक खत्म हो जाएंगे।

12वीं का एग्जाम पैटर्न

अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 मार्क्स के होंगे, 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के बेसिस पर मिलेंगे।

प्रैक्टिकल एग्जाम

इसकी डेट पहले ही जारी कर दी गई है जिसमें 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होने हैं।

Know Diljit Dosanjh's Impressive Educational Qualifications And Career