CBSE 10th Science Exam: साइंस में करना है टॉप, दिमाग में रखें ये बातें
By Mahima Sharan06, Feb 2024 02:02 PMjagranjosh.com
साइंस एग्जाम प्रिपरेशन टिप्स
फरवरी शुरू होते ही परीक्षा की टेंशन और प्रेशर शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस साल 10वीं बोर्ड की एग्जाम देने वाले हैं, तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप साइंस के पेपर में 90+ आसानी से स्कोर पाएंगे।
मार्किंग स्कीम और एग्जाम पैटर्न
साइंस एग्जाम की तैयारी शुरू करने से पहले मार्किंग स्कीम, एग्जाम पैटर्न को अच्छे से दिमाग में डाल लें और उसी के हिसाब से अपनी तैयारी रखें।
सैंपल पेपर करें सॉल्व
सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर कई सारे सैंपल पेपर उपलब्ध होते हैं। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर और कम से कम पिछले 2 साल के पेपर सॉल्व करें।
ज्यादा वेटेज वाले टॉपिक
सीबीएसई साइंस की तैयारी करते वक्त उस विषयों या टॉपिक पर ज्यादा फोकस करें जिसका वेटेज ज्यादा है। आप इसके लिए अपने टीचर या पुराने पेपर की मदद ले सकते हैं।
शॉर्ट नोट्स बनाए
जब भी आप किसी विषय को शुरू कर रहे हो या रिवाइज कर रहे हो, तब साथ ही साथ शॉर्ट नोट बनाते चलें। ये शॉर्ट नोट आपको एग्जाम के फाइनल समय में मदद करेंगे।
लिखने की प्रैक्टिस करें
बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले रोजाना लिखने की प्रैक्टिस करें। इस समय टाइम भी सेट करें क्योंकि एग्जाम में ज्यादा से ज्यादा लिखना ही काम आएगा।
आंसर को प्लाइंट में लिखें
अपने आंसर को शॉर्ट और प्वाइंट में लिखने की कोशिश करें। वर्ड लिमिट बढ़ाने के लिए कुछ भी न लिखें। कोशिश करें कि लेबल डायग्राम बना सकें।
फॉर्मूलों और न्यूमेरिकल्स
साइंस में सबसे ज्यादा स्कोरिंग फॉर्मूलों और न्यूमेरिकल्स वाले पार्ट होते हैं। इसलिए जब भी पढ़ाई करें तो इन चीजों पर ज्यादा फोकस करें।
किसी भी टॉपिक को मिस न करें
कई बार ऐसा होता है कि हम छोटे-छोटे चैप्टर को जरूरी नहीं समझते हैं और उन्हें छोड़ देते हैं और बाद में एग्जाम में उन्ही टॉपिक्स से ज्यादा वेटेज वाले सवाल आ जाते हैं। इसलिए ऐसी गलतियों से बचे किसी भी टॉपिक को न छोड़े।
टाइम मैनेजमेंट
सैंपल पेपर सॉल्व करते वक्त घर पर एग्जाम हॉल जैसा माहौल बनाए। तीन घंटों के अंदर पेपर सॉल्व करने की कोशिश करें इसके लिए आप स्टॉप वॉच का उपयोग कर सकते हैं।
Rupali Ganguly’s Impressive Educational Qualifications And Career