CBSE 12th Result 2024 Out: 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट हुए इस साल पास


By Priyanka Pal13, May 2024 12:01 PMjagranjosh.com

CBSE रिजल्ट 2024

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर चुका है। जो भी स्टूडेंट इस साल के एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

वेबसाइट

क्लास 12 के स्टूडेंट अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और डिजीलॉकर पर जाकर चेक कर सकते हैं।

पास प्रतिशत

बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल क्लास 12 में पास प्रतिशत 87.98 दर्ज किया गया है। जो कि पिछले साल से बढ़िया रहा है।

लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा, तो वहीं दूसरी ओर 85.12 प्रतिशत लड़के सीबीएसई क्लास 12 में पास हुए।

90 प्रतिशत स्टूडेंट

CBSE बोर्ड क्लास 12 में इस साल 24 हजार स्टूडेंट ने 95 और इससे ज्यादा स्कोर अचीव किया है।

पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली का रिजल्ट

पूर्वी दिल्ली में स्टूडेंट का पास प्रतिशत 94.51 रहा और पश्चिमी दिल्ली में 95.64 प्रतिशत रहा है।

कंपार्टमेंट

इस साल क्लास 12 में 7.54 प्रतिशत स्टूडेंट की कंपार्टमेंट आयी है। इन स्टूडेंट्स को दुबारा क्लास 12 के एग्जाम में शामिल होना होगा।

ऐसी ही बोर्ड रिजल्ट, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

CBSE Board Results Out! Simple Steps To Get Your Results