CBSE Board Exams 2024: जारी हुए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर
By Mahima Sharan30, Aug 2023 11:12 AMjagranjosh.com
सीबीएसई सैंपल पेपर
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस साल सीबीएसई 10वीं या 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक साइट
ऐसा करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। ये सैंपल पेपर अंतिम परीक्षा के लिए हैं और इनकी मदद से उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी गई है
सैंपल पेपर के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा की मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि किस विषय में कितने अंकों का पेपर आएगा।
इस तारीख से होंगी परीक्षाएं
आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया है।
ऐसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर
सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी cbseacademic.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2
यहां सबसे पहले सैंपल क्वेश्चन पेपर टैब दिया होगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद SQP 2023 – 24 पर क्लिक करें।
स्टेप 3
अब उस क्लास का चयन करें जिसके लिए आप सैंपल पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं।
स्टेप 4
इन्हें यहां से डाउनलोड करें और मार्किंग स्कीम भी जांच लें फिर यहां आपको विषयवार अंकन योजना भी मिलेगी।
Top 7 Inspiring Women IAS Officer In India, Check Out!