CBSE Board ने सिलेबस में जोड़े 33 नए कोर्स


By Mahima Sharan12, May 2023 02:11 PMjagranjosh.com

नए कोर्स

सीबीएसई बोर्ड छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषय लेकर आई है।

स्किल डेवलपमेंट

व्यावसायिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के लिए भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा। पहले यह कोर्स 9 वीं के बाद पढ़ाया जाता था।

NEP 2020

स्टूडेंट्स में कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई शिक्षा नीति 2020 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषयों को शामिल किया गया है।

शिक्षा नीति

शिक्षा मंत्रालय 2020 में नई शिक्षा नीति लेकर आया था। इसमें स्कूली शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम भी शामिल थे।

33 विषयों की लिस्ट

बोर्ड ने 33 विषयों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वित्तीय साक्षरता, कोडिंग, डेटा साइंस, कश्मीरी कढ़ाई, मानवता और कोविड-19 शामिल हैं।

न्यू पैटर्न

ये मॉड्यूल 12-15 घंटे की अवधि के होंगे। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को कहा गया है कि इन विषयों के लिए नए पैटर्न तैयार किए जाएंगे।

CBSE कोर्स

कोडिंग एक रचनात्मक गतिविधि है जिसमें किसी भी विषय के छात्र भाग ले सकते हैं। यह कम्प्यूटेशनल स्किल्स को बढ़ाने में मदद करता है।

प्रॉब्लम सॉल्विंग

विभिन्न क्षेत्रों में समस्याओं को हल करने के लिए वास्तविक जीवन स्थितियों से रूबरू होना। सीबीएसई में इससे जुड़े कोर्स को शामिल किया गया है।

CBSE Result 2023 : How to Sign for DigiLocker ?