By Mahima Sharan31, Dec 2023 11:19 AMjagranjosh.com
सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में बिहार, मणिपुर और झारखंड के कई स्कूलों की मान्यता रद्द करने का फैसला किया है। बिहार में, बोर्ड द्वारा निर्धारित सुविधाओं में सुधार करने में असमर्थता के कारण 26 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई है।
कई स्कूलों कि मान्यता हुई रद्द
सीबीएसई ने संबद्धता बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप स्कूलों के महत्व पर जोर देते हुए उनका पंजीकरण रद्द करने का फैसला किया। मणिपुर में सीबीएसई ने कई अनियमितताओं के चलते 25 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है।
बिहार में इन स्कूलों की मान्यता रद्द
पटना मुस्लिम हाई स्कूल,एवीएन इंग्लिश स्कूल, किडी कॉन्वेंट हाई स्कूल,नई दिल्ली पब्लिक स्कूल, शेरवुड स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, दिगदर्शन सेकेंडरी स्कूल, निज़ामिया पब्लिक स्कूल, एवीएन स्कूल, सिंधु पब्लिक स्कूल, नेशनल कॉन्वेंट हाई स्कूल, डेनोबिली मिशन स्कूल, शेरॉन पब्लिक स्कूल