CBSE बोर्ड ने क्लास 11 और 12 का एग्जाम पैटर्न बदला
By Priyanka Pal05, Apr 2024 05:57 PMjagranjosh.com
सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सेशन 2024-25 के लिए क्लास 11 और 12 के लिए एग्जाम पैटर्न में चेंज किए हैं। यह घोषणा की गई है कि CBSE अब 11वीं और 12वीं एग्जाम में एप्टीट्यूड बेस्ड सवाल पूछे जाएंगे।
आंसर
CBSE द्वारा किए गए बदलावों के मुताबिक, एग्जाम में शॉर्ट और लॉन्ग आंसर क्वेशचंस कम किए जाएंगे क्योंकि इनमें छात्रों को रटकर जवाब देना होता है।
परीक्षा में सवाल
अब से सीबीएसई अपने परीक्षा में किए गए पैटर्न के अनुसार, सिचुएशनल सवाल पूछेगा जिससे बच्चे की डिसीजन मेकिंग स्किल को परखा जाएगा।
क्वेश्चन
स्टूडेंट में प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ाने के लिए मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन 40 पर्सेंट से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाएंगे। शॉर्ट आंंसर क्वेश्चन की संख्या भी 40 से 30 प्रतिशत तक की जाएगी।
प्रैक्टिकल नॉलेज
पेपर में 50 प्रतिशत सवाल प्रैक्टिकल नॉलेज को टेस्ट करने पर फोकस होंगे। यह बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किए जा रहे हैं।
स्किल बेस्ड एजुकेशन
21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए छात्रों में एनालिटिकल, क्रिटिकल और डिसीजन मेकिंग स्किल विकसित करना जरूरी है।
दो बार बोर्ड एग्जाम
इसी के साथ एकेडमिक ईयर 2025-26 से 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को साल में दो बार बोर्ड एग्जाम में शामिल होने का ऑप्शन मिलेगा।
रिपोर्ट कार्ड
अब स्टूडेंट को स्कूलों में फाइनल एग्जाम के बाद दिए जाने वाले रिपोर्ट कार्ड का पैटर्न बदल जाएगा।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।