बोर्ड एग्जाम से जुड़ी फर्जी खबरों पर न दें ध्‍यान, CBSE ने दी चेतावनी


By Priyanka Pal14, Feb 2024 03:39 PMjagranjosh.com

सीबीएसई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को ध्यान रखकर अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के खिलाफ चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

बोर्ड एग्जाम

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हैं। तो, वहीं 2 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक होंगी।

सोशल मीडिया पर अफवाह

यूट्यूब, फेसबुक और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाहों के प्रसार के बारे में आशंका व्यक्त करते हुए, बोर्ड ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कुछ व्यक्ति पेपर लीक और नकली प्रश्न पत्रों के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं।

फर्जी न्यूज

सीबीएसई ने माता - पिता और विद्यार्थियों को आगाह किया है कि वे किसी भी तरह के बेहकावे में न आएं। जो लोग ऑनलाइन लिंक या विडियों के जरिए प्रश्न पत्र देने का दावा कर रहे हैं उनकी बातों में ना आएं।

बोर्ड की सूचना

बोर्ड ने कहा, कुछ लोग माता - पिता या किसी भी छात्र के साथ पैसे देकर प्रश्न पत्र देने की मांग करते हैं। तो ऐसे लोगों से सावधान रहें। बोर्ड ने कहा यह भारतीय दंड संहिता के खिलाफ है और वे इसके लिए कार्यवाही करेंगे।

सीबीएसई लेगी एक्शन

इसके अतिरिक्त, सीबीएसई ने आगाह किया कि गलत जानकारी फैलाने में लगे छात्रों पर अनुचित साधन नियमों और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सतर्क रहें

सीबीएसई ने छात्रों और उनके अभिभावकों से सतर्क रहने और परीक्षा अवधि के दौरान प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से दूर रहने के लिए आग्रह किया है।

ऐसी ही एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Pulwama Shaheed Diwas 2024: इन मैसेज से शहीदों के दें श्रद्धांजलि