CBSE ने लॉन्च की करियर गाइडबुक, मिलेगी भविष्य की सही दिशा


By Mahima Sharan24, Mar 2025 06:09 PMjagranjosh.com

12वीं के बाद क्या करें

लगभग सभी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने वाली हैं। वहीं, सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 को खत्म हो जाएगी।

करियर को गंभीरता से चुनना

इसके बाद छात्रों को अपने करियर के बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करना होगा। छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी 12वीं के बाद करियर विकल्पों की खोज में जुट जाते हैं। छात्रों को उनके निर्णय में मदद करने के लिए सीबीएसई ने करियर गाइड बुक जारी की है।

आधिकारिक नोटिस

बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिस में लिखा गया है, करियर मार्गदर्शन छात्रों को उनके भविष्य के बारे में सही और सटीक निर्णय लेने में सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के लगातार बदलते जॉब मार्केट में, स्कूलों, टीचर के बीच सहयोग छात्रों को सही करियर चुनने में मदद कर सकता है।

मुख्य विशेषताएं

सीबीएसई की यह गाइडबुक माता-पिता के लिए है। इसमें कई ऐसी चीजें हैं जो उन्हें अपने बच्चों के लिए सही निर्णय लेने में मदद कर सकती हैं। जानिए करियर गाइड बुक में आपको क्या मिलेगा:

करियर ऑप्शन

अलग-अलग करियर ऑप्शन के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही आपको यह जानने का मौका मिलेगा की किस छात्र के लिए कौन सा करियर बेस्ट है?

कॉलेज और कोर्स के बीच संतुलन

साथ ही छात्रों के लिए कॉलेज और कोर्स के बीच संतुलन बैठाने पर ध्यान देना सिखाया जाएगा। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के मौके और स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन की जानकारी।

सीबीएसई की यह करियर गाइड बुक आपको सही रास्ता दिखाएंगी। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

आपको मालामाल बना सकती हैं ये 8 नौकरियां