जिद्दी बच्चे को कैसे सुधारें? चाणक्य से जानें


By Mahima Sharan21, Jan 2025 12:04 PMjagranjosh.com

बच्चों का गलत व्यवहार

आधुनिकता के कारण बच्चों के व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इन सभी में सबसे आम है बच्चों का चिड़चिड़ा और जिद्दी बनना। अपने माता-पिता से जिद करना बच्चों का अधिकार है, लेकिन किसी चीज का हद से ज्यादा होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप भी बच्चों के जिद्दी पन के कारण परेशान हैं, तो यहां चाणक्य के कुछ सीख दिए गए हैं।

अनुशासन

चाणक्य कहते हैं कि बच्चों का अनुशासन में रहना बेहद ही जरूरी है।  अनुशासन ही हर समस्या का समाधान है। बच्चों के साथ प्यार जताना अच्छा है, लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित करें की जहां जरूरत हो वहां बच्चे अनुशासन का पालन करें।

बच्चों के लिए टाइम टेबल सेट करें

बच्चों के लिए एक टाइम टेबल सेट करें और उन्हें उसे फॉलो करने के लिए कहे। टाइम टेबल बच्चों को समय का पाबंद बनना सिखाता है।

छोटे कामों के लिए प्रेरित

हद से ज्यादा लाड-प्यार बच्चों को जिद्दी बना सकता है, इसलिए बच्चों को अपने छोटे-छोटे काम खुद करने के लिए प्रेरित करें।

खुलकर बात करना

ज्यादातर बच्चों के जिद्दी बनने के पीछे यह कारण होता है कि वे खुलकर अपने मन की बात किसी से न नहीं पाते, इसलिए बच्चों के लिए एक ऐसा माहौल तैयार करें जिसमें वे खुलकर अपने मन की सारी बातें और परेशानियां आपके साथ शेयर करें।

अच्छे कामों के लिए तारीफ करें

बच्चे छोटी-छोटी बातों पर खुश और दुखी हो जाते हैं, इसलिए उनको मोटिवेट करने के लिए हर छोटी-छोटी बातों पर उनकी सराहना करें और संभव हो तो उसके लिए पुरस्कार दें।

इन तरीकों से आप अपने जिद्दी बच्चों को सुधार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

5 Easy Steps To Bounce Back From A Job Rejection