चाणक्य की ये 6 बातें आपको दूसरों से हमेशा रखेगी एक कदम आगे


By Mahima Sharan15, Feb 2024 12:45 PMjagranjosh.com

चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य बेहद ही ज्ञानी महापुरुष है। उनके विचार बच्चों के कई तरह की नई सिख देती है। अगर आप अपने जीवन में दूसरों से एक कदम आगे रहकर सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो चाणक्य नीति की ये बातें आपके काम की साबित होगी।

शिक्षा आपकी सबसे अच्छी दोस्त है

शिक्षित व्यक्ति का हर जगह सम्मान होता है। शिक्षा सुंदरता और यौवन को हरा देती है। इस कथन के द्वारा चाणक्य यह समझाना चाहते हैं कि कोई व्यक्ति ताकत में, दिखने में या धन से कमजोर हो सकता है। लेकिन शिक्षा आपकी ऐसी दोस्त बन सकती है जो जीवन भर न कम होगी न आपका साथ छोड़ेगी।

दूसरों की गलतियों से सीखें

आप हजारों गलतियां करने और उनसे सीखने के लिए पर्याप्त समय तक जीवित नहीं रह सकते। व्यक्ति को अपने आस-पास के लोगों और वातावरण को देखना और उनके गलतियों से सीखना चाहिए।

कभी भी अपने राज किसी के साथ साझा न करें

आपको कभी भी अपने रहस्य दूसरों के सामने उजागर नहीं करने चाहिए, क्योंकि आप नहीं जानते कि कौन उनका इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकता है। चाणक्य कहते हैं कि किसी भी परिस्थिति में अपनी कमजोरियां या खूबियां किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

प्यार फैलाना

फूल की खुशबू हवा की दिशा में ही फैलती है। लेकिन इंसान की अच्छाई हर तरफ फैलती है। एक व्यक्ति को हमेशा दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए, भले ही दूसरे व्यक्ति की संस्कृति या समुदाय कुछ भी हो।

गुणवत्ता मायने रखती है

चाणक्य कहते हैं कि इंसान मर सकता है, लेकिन उसकी अच्छाइयां हमेशा बनी रहती हैं। उनके अच्छे कार्यों को आने वाले कई वर्षों तक याद किया जाता है। मनुष्य अपने कर्मों से ही महान बनता है, जन्म का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

नम्रता सेल्फ कंट्रोल का मूल है

एक सफल और खुशहाल व्यक्ति का जीवन जीने के लिए सबसे अच्छा सबक हो सकता है, कि जितना हो सके उतना विनम्र रहें। आपकी विनम्रता आपके दुश्मनों को कमजोर करती है, आपको नियंत्रण में रखती है और साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी सुधार करती है।

अपने भीतर ईश्वर को खोजें

चाणक्य के अनुसार भगवान हमारे भीतर हैं। ईश्वर हमारे भीतर मौजूद है, क्योंकि हमारी भावनाएं और आत्मा ही ईश्वर का मंदिर है।

कर्ज एक दुश्मन की तरह हैन

कर्ज में डूबे व्यक्ति को दूसरों के सामने अपमान और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए कि वह कोई कर्ज न ले और अगर बुरी स्थिति में उसने कर्ज ले लिया है तो उस कर्ज को जल्द से जल्द चुकाना उसकी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

सीखना बंद न करें

विद्या हमारी सबसे वफादार मित्र है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, समय बदलता है, लोग बदल सकते हैं, परिस्थितियां भी बदल सकती है, लेकिन जो चीजें आप सीखते हैं वे हमेशा आपके साथ रहती हैं। इसलिए जीवन में सीख को महत्व देना जरूरी है।

अगर आप जीवने में कोई मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो चाणक्य की इन बातें पर अमल करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

रतन टाटा के ये अनमोल विचार बच्चों को बनाएंगे सक्सेसफुल