विद्यार्थियों के काम आएंगी चाणक्य की ये बातें


By Priyanka Pal22, Jun 2024 01:50 PMjagranjosh.com

आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। वे प्राचीन भारत के एक महान शिक्षक, दार्शनिक, और राजनयिक थे। विद्यार्थियों के काम आएंगी चाणक्य की कहीं ये बातें -

विद्या धन सर्वोत्तम है

चाणक्य कहते हैं कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है। यह धन चोरी नहीं हो सकता और न ही खर्च करने से खत्म होता है। ज्ञान और शिक्षा जीवन में हमेशा आपकी मदद करते हैं।

संगति का प्रभाव

चाणक्य ने संगति का बहुत महत्व बताया है। वे कहते हैं कि अच्छे और बुद्धिमान लोगों की संगति से व्यक्ति भी अच्छा और बुद्धिमान बनता है। इसलिए विद्यार्थियों को अच्छे दोस्तों का चयन करना चाहिए।

कड़ी मेहनत और परिश्रम

सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम जरूरी है। चाणक्य के अनुसार, बिना परिश्रम के कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।

आत्मनिरीक्षण

चाणक्य स्वयं अध्ययन और आत्मनिरीक्षण पर जोर देते हैं। विद्यार्थियों को नियमित रूप से अपने अध्ययन का विश्लेषण करना चाहिए और स्वयं में सुधार करना चाहिए।

समय का सदुपयोग

चाणक्य समय का महत्व बताते हैं। वे कहते हैं कि समय अमूल्य है और इसे व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने समय का सही उपयोग करना चाहिए और इसे अनुशासनपूर्वक बांटना चाहिए।

धैर्य और संयम

चाणक्य के अनुसार, धैर्य और संयम सफलता की कुंजी हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति में धैर्य रखना चाहिए और बिना घबराए उचित निर्णय लेना चाहिए।

आत्मविश्वास

वे कहते हैं कि आत्मविश्वास से ही व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। विद्यार्थियों को अपने आप पर विश्वास रखना चाहिए और अपने क्षमताओं पर भरोसा करना चाहिए।

ऐसे ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

जीवन की कठिनाइयों से निपटने में मदद करेंगे भगवत गीता के उपदेश