Chanakya Neeti: चाणक्य के विचार बदल देंगे आपकी तकदीर
By Priyanka Pal
06, Jan 2024 06:15 PM
jagranjosh.com
चाणक्य
एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार होने के साथ ही अर्थशास्त्र के ज्ञानी चाणक्य थे। आगे जानिए आप चाणक्य नीति से क्या सीख सकते हैं।
चाणक्य के विचार
उन्होंने विभिन्न जीवन पाठ दिए जिन्हें जानकर आप अपनी जीवन बदल सकते हैं आइए जानें चाणक्य के विचारों के बारे में।
आकलन
किसी भी इंसान के भविष्य का आकलन उसकी वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर न करें, क्योंकि समय काले कोयले को चमकदार हीरे में बदलने की ताकत रखता है।
कमजोरी
जब तक शत्रु की कमजोरी का पता न चल जाए, तब तक उससे मित्र के रूप में व्यवहार करें।
अच्छे बोल
हमें हमेशा वही बोलना चाहिए जो उस आदमी को प्रसन्न करे जिससे हम अनुग्रह की आशा करते हैं।
खर्च
इंसान को भविष्य के लिए हमेशा धन संचय करना चाहिए। ऐसा करने से आप किसी भी मुश्किल का सामना कर सकते हैं।
विवाद
चाणक्य के अनुसार, कभी भी मूर्ख लोगों से झगड़ा नहीं करना चाहिए ऐसा करने से केवल आपका ही नुकसान होता है।
लक्ष्य
अपने लक्ष्य को किसी के सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए। इससे लोग आपके रास्ते में अड़चन पैदा कर सकते हैं।
Carryminati की लाइफ के 5 सक्सेस मंत्र
Read More