Chandra Grahan 2023: साल का पहला ग्रहण इन राशियों के करियर पर डालेगा प्रभाव


By Mahima Sharan04, May 2023 10:43 AMjagranjosh.com

पहला चंद्र ग्रहण

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन 5 मई को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

प्रभाव

इस दिन लोग रोज की तरह पूजा-पाठ कर सकते हैं, लेकिन कुछ राशियों पर अच्छा असर पड़ने वाला है। करियर संबंधी लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो लाभ पहुंचेगा। धन लाभ की संभावना है।

कर्क राशि

नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं या नया फ्लैट भी ले सकते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आर्थिक लाभ पहुंचेगा। करियर में बदलाव की संभावना बढ़ सकती है।

कब लगेगा ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा हालांकि, भारत में अदृश्य रहेगा। यहां इसका कोई असर नहीं होगा। सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है।

यहां दिखेगा ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण सेंट्रल एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत अटलांटिक,अफ्रीका, अंटार्कटिका, और हिंद महासागर में देखा जाएगा।

Important Quotes on Education