चंद्रशेखर आजाद जयंती: जानें, उन से जुड़े रोचक तथ्य।


By Gaurav Kumar23, Jul 2022 11:34 AMjagranjosh.com

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की आज 116वीं जयंती है।

चंद्र शेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्यप्रदेश के भाभरा गांव में हुआ था।

चंद्र शेखर आजाद का वास्तविक नाम चंद्रशेखर सीताराम तिवारी था। चंद्र शेखर आजाद बचपन से ही विद्रोही स्वभाव के थे।

महात्मा गांधी ने दिसंबर 1921 में असहयोग आन्दोलन की घोषणा की। उस समय चंद्र शेखर आजाद महज 15 साल के थे लेकिन वह उस का हिससा बनें और परिणामस्वरूप उन्हें कैद कर लिया गया।

जब चंद्रशेखर को जज के सामने लाया गया तो नाम पूछने पर चंद्रशेखर ने अपना नाम “आजाद” बताया था, उनके पिता का नाम “स्वतंत्र” और उनका निवास स्थान “जेल” बताया।

चंद्रशेखर के ऐसे जवाबों से जज आग बबूला हो गए और चंद्र शेखर को 15 कोड़ों से मारने की सजा सुनाई वहीं और हर&बेंत के साथ “भारत माता की जय” का नारा लागाया।

इस घटना के बाद से पंडित चंद्रशेखर सीताराम तिवारी, आजाद के नाम से प्रसिद्ध हो गए।

चंद्रशेखर आजाद ने संकल्प किया था कि वे न कभी पकड़े जाएंगे और न ब्रिटिश सरकार उन्हें फांसी दे सकेगी।

इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने&27 फरवरी, 1931 को इसी पार्क में स्वयं को गोली मारकर मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति दे दी।

Read More

Meet the Top 3 UPSC Toppers