JEE Main Exam 2025: सेक्शन बी के एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव
By Priyanka Pal18, Oct 2024 11:21 AMjagranjosh.com
JEE मेन्स 2025
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से JEE मेन्स 2025 के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन हटाए गए हैं।
ऑप्शनल क्वेश्चन
पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए, ब सिर्फ पांच सवाल मिलेंगे, सभी को हल करना जरूरी होगा।
नोटिफिकेशन
NTA के ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है।
पैटर्न में बदलाव
कोविड-19 महामारी के दौरान स्टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए एग्जाम में ऑप्शनल क्वेश्चन की शुरुआत की गई थी। अगले साल से इसके पैटर्न में बदलाव किए जाएंगे।
सेक्शन बी
JEE Main 2025 के सेक्शन B में पेपर 1, पेपर 2A और पेपर 2B में हर सब्जेकट में केवल पांच कंपल्सरी क्वेश्चन होंगे।
JEE मेन्स रजिस्ट्रेशन
JEE मेन्स 2025 के पहले फेज के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा, इसकी डिटेल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अब हुए बदलाव
पेपर बी में 10 की बजाय सिर्फ 5 क्वेश्चन होंगे, जिसमें दिए गए सभी 5 सवालों को हल करना जरूरी होगा।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।