भारत में कितना होता है CA का पैकेज? जानें


By Mahima Sharan25, Oct 2023 12:12 PMjagranjosh.com

सीए

भारत में सीए प्रतिष्ठित पदों में से एक है ऐसे में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर आप मोटी कमाई कर सकते हैं।

वर्क रोल

सीए एक जनरल फाइनेंशियल प्रोफेशन है जिसका काम फाइनेंशियल अकाउंट तैयार करना, टैक्स भरना,  फाइनेंशियल एडवाइजर देना आदि होता है।

क्वालिफिकेशन

सीए बनने के लिए यह जरूरी नहीं कि आप 10वीं के बाद किसी विशेष स्ट्रीम का चयन करें बल्कि आप किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद सीए की तैयारी कर सकते हैं।

एंट्रेंस एग्जाम

सीए में एडमिशन पाने के लिए सबसे पहले आपको फाउंडेशन एग्जाम क्लियर करना होगा। इसके बाद IPCC और फिर अंत में एफसी कोर्स करना होता है। बाद में आप मेंबरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सीए फाउंडेशन एग्जाम

फाउंडेशन में कुल 4 एग्जाम होते है जिसमें 2 सब्जेक्टिव और 2 ऑब्जेक्टिव होते हैं। 400 अंकों के इस परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 200 अंक प्राप्त करने होते हैं।

कितने साल लगते हैं

12वीं के बाद सीए कुल 5 साल का कोर्स है। सबसे पहले सीपीटी पास कर के फाउंडेशन में एडमिशन लेकर लेना होता है जिसमें करीब 2.5 से 3 साल लगते हैं इसके बाद एक साल के इंटर्नशिप के बाद सीए फाइनल क्लियर करना होता है।

ग्रेजुएशन के बाद

अगर आप ग्रेजुएशन के बाद सीए की तैयारी करना चाहते हैं तो इसमें करीब 4 से 4.5 साल लगते हैं। इसमें केवल आपको सीपीटी की परीक्षा से राहत मिलता है बाकी प्रोसेस वही है।

सैलरी

भारत में एक सीए की शुरुआती सैलरी 60 लाख तक की होती है। सीए बनना जीतना मुश्किल है इस लाइन में पैसा उतना ही ज्यादा है।  

ये 7 साइकोलॉजी किताबें स्टूडेंट के लिए हैं बेस्ट