ये हैं कम फीस वाले बोर्डिंग स्कूल, जानें एडमिशन प्रोसेस


By Mahima Sharan22, Jul 2024 01:23 PMjagranjosh.com

बोर्डिंग स्कूल

बच्चों की बेहतर भविष्य के लिए हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चों को बेस्ट मिले। इसलिए वे बच्चों को बोर्डिंग स्कूल में डालते हैं, ताकि उन्हें पढ़ाई का अच्छा माहौल मिल सके। लेकिन आज के समय में शिक्षा बहुत ही महंगी हो गई है, जिसके कारण हर पेरेंट्स इसे अफोर्ड नहीं कर पाते।

बजट फ्रेंडली बोर्डिंग स्कूल

अगर आप अपने बच्चों को एक अच्छे बोर्डिंग स्कूल में डालने का सपना देख रहे हैं, तो यहां कुछ स्कूलों के नाम दिए गए हैं। बता दें कि इन बोर्डिंग स्कूलों की फीस बेहद ही बजट फ्रेंडली हैं।

माइल्स ब्रॉनसन रेसिडेंशियल स्कूल, गुवाहाटी

असम के गुवाहाटी में स्थित माइल्स ब्रॉनसन रेसिडेंशियल स्कूल में पहली कक्षा से लेकर 11वीं तक के कक्षाएं उपलब्ध है। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट mbrs.edu.in पर जाकर एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं।

सेंट पॉल स्कूल, दार्जिलिंग

सेंट पॉल एक ऐसी प्राइवेट स्कूल है जिसकी फील अन्य प्राइवेट स्कूलों से कम है। हालांकि यहां केवल लड़कों को ही एडमिशन दिया जाता है। आप stpaulsdarjeeling.edu.in पर जाकर अन्य जानकारी देख सकते हैं।

सैनिक स्कूल

सैनिक स्कूल में 6 थीं से 9वीं क्लास के बच्चों को एडमिशन आसानी से मिल जाती है। यहां एडमिशन पाने के लिए बच्चों को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम पास करनी पड़ती है।

नवोदय विद्यालय

जवाहर नवोदय भारत के सबसे बेस्ट सरकारी स्कूलों की लिस्ट में आती है। यहां एडमिशन पाने के लिए बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा द्वारा आयोजित एंट्रेंस एग्जाम से गुजरना पड़ता ही।

इन स्कूलों में एडमिशन करवा कर आप अपने बच्चों का भविष्य संवार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Check Out Jasmin Bhasin’s Impressive Educational Qualifications