PM Internship Scheme 2025:आवेदन करने की योग्यता जानिए
By Priyanka Pal10, Mar 2025 12:30 PMjagranjosh.com
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025
कॉर्पोरेट मंत्रालय की ओर से पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें आवेदन करने की प्रक्रिया 12 मार्च, 2025 तक जारी है।
वेबसाइट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा कर चुके, इंटरमीडिएट + AICTE-मान्यता प्राप्त डिप्लोमा कर चुुके उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1 ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं, होमपेज पर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2
आपको नए पेज पर जाना होगा, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 3
उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पोर्टल पर एक रिज्यूमे बनाया जाएगा। अपनी योग्यता के आधार पर आप किसी भी इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 का लाभ
इस इंटर्नशिप का लाभ उठाने वाले उम्मीदवारों को 5,000 रुपये महीना इसी के साथ रिएल लाइफ एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये कोर्स