छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं 12वीं के बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी


By Priyanka Pal29, Dec 2023 11:16 AMjagranjosh.com

छत्तीसगढ़ बोर्ड

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई है।

10वीं बोर्ड

छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 21 मार्च के बीच किया जाएगा।

12वीं बोर्ड

वहीं, कक्षा 12वीं के बोर्ड एग्जाम 1 मार्च से 23 मार्च के बीच होंगे। स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं।

एग्जाम टाइम

परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक किया जाएगा।

एंट्री टाइम

सभी स्टूडेंट को एग्जाम हॉल में 9 बजे तक एंट्री मिल जाएगी जिसके बाद 9:05 मिनट पर आंसर शीट बांट दी जाएगी।

एग्जाम पैटर्न

कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों ही बोर्ड एग्जाम में लॉन्ग आंसर के साथ MCQ टाइप प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

मार्क्स

10वीं बोर्ड एग्जाम में टोटल 75 मार्क्स का रिटन टेस्ट लिया जाएगा। बाकी 25 मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन

साल 2023 में छत्तीसगढ़ बोर्ड के कुल 3,37,569 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था।

CUET PG 2024: परीक्षा पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव