By Prakhar Pandey2023-03-05, 11:41 ISTjagranjosh.com
सीएम की सैलरी
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की महीने भर की सैलरी कितनी होती हैं। अलग-अलग राज्यों के हिसाब से सीएम की सैलरी भी अलग अलग होती हैं।
तेलंगाना,दिल्ली और यूपी
तेलंगाना सीएम की एक महीने की सैलरी 4 लाख 10 हजार रुपये वहीं दिल्ली के सीएम की 3 लाख 90 हजार रुपये और यूपी के सीएम की 3 लाख 65,000 रुपये है।
आंध्र प्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सीएम की सैलरी 3 लाख 40 हजार रुपए हैं, आंध्र प्रदेश के सीएम की सैलरी 3 लाख 35 हजार रुपये महीना और गुजरात के सीएम की 3 लाख 21 हजार रुपये।
हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,झारखंड
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की 3 लाख 10 हजार रुपए सैलरी हैं। हरियाणा के चीफ मिनिस्टर को एक महीने की 2 लाख 88 हजार रुपए सैलरी मिलती हैं वहीं झारखंड सीएम को 2,72,000 रुपये मिलते हैं।
मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, पंजाब,गोवा
मध्य प्रदेश सीएम की सैलरी 2 लाख 55 हजार रुपए हैं, छत्तीसगढ़ सीएम की 2 लाख 30 हजार रुपए हैं, पंजाब सीएम की 2 लाख 30 हजार रुपए हैं और गोवा सीएम की 2 लाख 20 हजार रुपए हैं।
बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक
बिहार सीएम को 2 लाख 15 हजार रुपये, पश्चिम बंगाल सीएम को 2 लाख 10 हजार रुपये, तमिलनाडु सीएम की 2 लाख 5 हजार रुपये और कर्नाटक सीएम की 2 लाख रुपए सैलरी हैं।
सिक्किम,केरल, राजस्थान, उत्तराखंड
सिक्किम के मुख्यमंत्री की सैलरी 1 लाख 90 हजार रुपये, केरल सीएम की 1 लाख 85 हजार रुपए, राजस्थान सीएम की सैलरी 1 लाख 75 हजार रुपए और उत्तराखंड सीएम की 1 लाख 75 हजार रुपए सैलरी हैं।
असम, ओडिशा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश
ओडिशा सीएम की सैलरी 1 लाख 60 हजार रुपए, मेघालय सीएम की 1 लाख 50 हजार रुपए, अरुणाचल प्रदेश सीएम की 1 लाख 33 हजार रुपए हैं और असम के मुख्यमंत्री की सैलरी 1 लाख 25 हजार रुपए हैं।
मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा
मणिपुर में मुख्यमंत्री की सैलरी 1 लाख 20 हजार रुपए, नागालैंड में सीएम की सैलरी 1 लाख 10 हजार रुपए और त्रिपुरा सीएम की सैलरी 1 लाख 5 हजार पांच सौ रुपए हैं।
बीटेक के बाद सरकारी जॉब्स कौन-कौन सी होती हैं? जानें