Children's Day 2024: बच्चों के साथ देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में


By Priyanka Pal13, Nov 2024 06:58 PMjagranjosh.com

बाल दिवस 2024

बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को आप अपने बच्चे के लिए मजेदार बनाने के लिए थिएटर या घर पर इन 5 फिल्मों को देखने जा सकते हैं।

तारे जमीन पर

एक बच्चे को केन्द्र में रखकर इस फिल्माया गया है। फिल्म आठ साल के ईशान दर्शील सफारी की कहानी बताती है, जो मानसिक रूप से अपने परिवार के लिए पीड़ित होता है। बच्चे की पहचान शिक्षक रामशंकर निकुंभ करते हैं। फिल्म में आमिर खान एक टीचर के रूप में दिखाए देते हैं।

स्टेनली का डब्बा

इस फिल्म में कहानी चौथी क्लास के बच्चे के ईर्द - गिर्द घूमती है। कक्षा में स्टेनली बहुत ही बुद्धिमान और मेहनती है और पूरे क्लास के बच्चों का चहीता भी।

चिल्लर पार्टी

चिल्लर पार्टी एक बच्चों के गैंग की कहानी है जो बहुत मासूम हैं। चंदन नगर की कहानी, जिसमें नेता को सबक सिखाने के लिए बच्चों की एकता देखने को मिलती है।

बम बम बोले

साल 2010 में रिलीज बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।फिल्म की कहानी दो भाई-बहन के ऊपर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक गरीब मां बाप के बच्चे होशियार होते हैं और परिवार के दुख में अच्छा साथ निभाते हैं।

आई एम कलाम

यह फिल्म 12 साल के बुद्धिमान लड़के कलाम की कहानी को बताती है। जो अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए उसे सड़क के किनारे छोटे से होटल में काम करता है और शाम को पढ़ाई करता है।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Impressive Educational Qualifications Of John Krasinski