China New Map: नए नक्शे में अरुणाचल और अक्साई को चीन ने बताया अपना क्षेत्र
By Mahima Sharan29, Aug 2023 01:37 PMjagranjosh.com
चीन की गुस्ताखियां
चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है LOC पर अपना दावा करने के बाद अब चीन ने एक और बड़ा दावा कर रहा है।
जारी किया नया नक्शा
बता दें कि चीन ने अपना नया नक्शा जारी किया जिसके मुताबिक उसने भारत के अनुराचल प्रदेश और अक्साई को अपना क्षेत्र बताने की एक बार फिर से गुस्ताखी कर रहा है।
भारत के अलावा दो और देशों को किया टार्गेट
चीन ने न केवल भारत के कुछ हिस्सों पर बल्कि ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों को भी अपने नए नक्शे में शामिल किया है।
इन क्षेत्रों पर किया दावा
नक्शे में चीन ने नाइन-डैश लाइन पर अपना दावा पेश किया है इस तरह उसने दक्षिण चीन सागर के एक बड़े हिस्से पर अपना दावा किया है।
प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने जारी किया नक्शा
यह नक्शा चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा सोमवार को झेजियांग प्रांत के डेकिंग काउंटी में जारी किया गया। इस दौरान चीन राष्ट्रीय मानचित्रण जागरूकता सप्ताह मनाता है।
योजनाकार वू वेनझोंग
चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के प्रमुख योजनाकार वू वेनझोंग ने कहा कि सर्वेक्षण, मानचित्र और भौगोलिक जानकारी देश के विकास को बढ़ावा देने, जीवन के सभी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।
प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में समर्थन
उन्होंने आगे कहा कि मानचित्र हमारे प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में समर्थन और मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हमारे पर्यावरण एवं सभ्यता के निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।