By Priyanka Pal18, Mar 2024 06:00 AMjagranjosh.com
बच्चों के लिए चुनें किताबें
किताबें पढ़ने के लिए कभी कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ बच्चों के लिए अलग - अलग किताबें देना उनके लिए ठीक होता है। अगर आप भी कई बार इस दुविधा में रहते हैं कि आप अपने बच्चे के लिए कौन सी किताबें चुने? तो आगे पढ़िए।
3 महिने के बच्चे के लिए
इस उम्र में बच्चे की देखने की क्षमता में विकास हो रहा होता है। इस उम्र में बच्चे कुछ पहचान नहीं सकते, लेकिन ध्यान से देखते हैं। 3 महिने के बच्चे को आप बिना शब्दों की चित्रों वाली किताबे दें।
4 से 6 महिने के बच्चे
इस उम्र के बच्चे बैठना सीखने लगते हैं। वह रंगों को देखने लग जाते हैं। इस उम्र के बच्चे स्पर्श करना सीख जाते हैं। तो आप उन्हें खिलौने दे सकते हैं उसके जरिए उन्हें पढ़ाई की ओर लेजा सकते हैं।
7-9 महीने
इस उम्र में बच्चे चीजों को समझना शुरू कर देते हैं। इस उम्र में आप उनके लिए ऐसी किताबों को खरीद सकते हैं, जिसमें चीजों की बड़ी तस्वीरे हो।
10-12 महीने
इस उम्र के बच्चे अपने आस - पास की हलचल को समझने लगते हैं। इस उम्र के बच्चों के लिए आप ऐसी किताबें खरीद सकते हैं, जिसमें पॉपअप, कांच, फिंगर पपेट और सरप्राइज़ फ्लैप जैसे संवादात्मक तत्व हों।
13-18 महीने
बच्चा जब एक साल का हो जाता है तो आप वह उन किताबों से परिचित होने के लिए तैयार हो जाता है जो हाथों की गतियों और शरीर के अंगों के बारे में बताती हों। बच्चे की इस उम्र में आप भाषा विकास करने में मदद कर सकते हैं।
19-24 महीने
इस उम्र में बच्चा लंबे - लंबे वाक्यों को पढ़ना शुरू कर देता है। इससे बच्चों में सोच-समझकर पढ़ने और उसका अर्थ समझने की क्षमता विकसित होगी। एक ही किताब की शब्दावली या वाक्य को कई बार पढ़ने से बच्चे की समझ और प्रवाह में सुधार होगा।
ऐसी ही पेरेंटिंग टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
पेरेंट्स रोज करेंगे ये 8 काम, तो बच्चे बनेंगे सक्सेसफुल