पसंदीदा रंग से चुनें परफेक्ट जॉब


By Mahima Sharan10, Mar 2025 06:41 PMjagranjosh.com

करियर ऑप्शन

जिस तरह से हमारा पसंदीदा रंग हमारी व्यक्तित्व को प्रभावित करती है, बिल्कुल उसी तरह पसंदीदा रंग के माध्यम से आप अपने लिए सही करियर भी चुन सकते हैं। आज हम आपको आपने पसंदीदा रंग से परफेक्ट जॉब ढूंढने की टेक्निक देंगे-

लाल रंग के व्यक्तित्व वाले करियर

इस रंग को पसंद करने वाले उन भूमिकाओं में कामयाब होते हैं, जहां ऑनरशिप दिखाने का मौका मिलता है। दृढ़ संकल्प, फोकस और दक्षता आपको नेता बनाती है। करियर की बात करें तो आपके लिए मैनेज, इंजीनियर, प्रिंसिपल जैसे जॉब रोल बेस्ट है, क्योंकि यहां आपको लीडरशिप करने का मौका मिलता है।

सफेद रंग पसंद करने वाले लोग

काम करते समय आपके मजबूत आदर्श दूसरों की नजर में एक स्टार बनाती है। आप ऑर्गनाइज रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए सेल्स, नेटवर्किंग, साइंटिस्ट जैसे जॉब रोल्स बेस्ट है, क्योंकि आप दूसरों की ज़रूरतों के हिसाब से सेवाएं, सिस्टम और चीजें तैयार कर सकते हैं।

काले रंग पसंद करने वाले लोग

इस रंग को पसंद करने वाले मजबूत राय देने की क्षमता रखते हैं। ये किसी भी स्थिति में निर्णय लेने के लिए पिछली जीत, सफलता, असफलता और गलतियों से अनुभव जरूर लेते हैं। करियर की बात करें तो इनके लिए म्यूजिक डायरेक्टर, मैथामेथिशियन, फाइनेंशियल एनालेटिक्स, कंसल्टेंट और रिसर्च जैसे जॉब रोल्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

ब्लू रंग पसंद करने वाले लोग

समस्याओं को जल्दी से हल करने या समस्याओं का सही समाधान खोजने के लिए आपके पास बेस्ट विजन होता है। आपको चीजों को ठीक करना या कठिन समय में लोगों की मदद करना पसंद होता है। इसलिए आपकी पर्सनैलिटी के अनुसार आप पर एचआर मैनेजर, ग्राफिक डिजाइनर, स्कूल काउंसलर जैसे रोल सूट करते हैं।

पीला रंग पसंद करने वाले लोग

आप सीखने के प्रति प्रेम दिखाते हैं। आप जिज्ञासु हैं साथ ही आप नए रिकॉर्ड तोड़ना पसंद है। आप अपने क्लाइंट के दृष्टिकोण को पहचानने में भी लाजवाब होते हैं। ऐसे में आपके लिए फोटोग्राफर, एनिमल ट्रेनर, पुलिस ऑफिसर, सोशल वर्कर जैसे जॉब बेस्ट है।

अब बताए आपका पसंदीदा रंग आपके करियर के बारे में क्या कहती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

साइकोलॉजी के अनुसार, जीनियस में दिखते हैं ये संकेत