भारत के इस शहर को कहा जाता है पूर्व का स्कॉटलैंड


By Priyanka Pal19, Jul 2024 05:35 PMjagranjosh.com

पूर्व का स्कॉटलैंड

क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को पूर्व स्कॉटलैंड कहा जाता है? यदि नहीं तो आगे जानिए भारत के इस बेहद खूबसूरत शहर के बारे में।

भारत में पूर्व का स्कॉटलैंड किसे कहा जाता है?

मेघालय की राजधानी शिलांग को भारत का पूर्व स्कॉटलैंड कहा जाता है। जिसकी अपनी अलग सुंदरता है और अनोखी खासियत है।

खूबसूरती

यहां हरियाली, झरने का शोर शिलांग आने वाले पर्यटकों को सुकून देता है। साथ ही पहाड़ों की सुदूर वादियां और लंबे-लंबे वृक्ष इसे अद्भुत और रमणीय स्थल बनाने में मदद करते हैं।

शिलांग में पर्यटन

यह शिलांग का सबसे ऊंचा स्थान है, जिसकी ऊंचाई 1965 मीटर है। यहां से पूरे शिलांग को निहारा जा सकता है।

लेडी हैदरी पार्क

यह यहां के प्रमुख पार्कों में से एक है जो कि विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित है। इसमें एक छोटा चिड़ियाघर होने के साथ-साथ तितलियों का एक संग्रहालय भी मौजूद है।

कैलांग रॉक

यह एक बड़ी चट्टान है, जिसका कुल व्यास 1000 फुट है। इसे भी देखने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं।

मीठा झरना

शिलांग में एक प्रसिद्ध मीठा झरना भी है, जो कि एकदम सीधा झरना है। बरसात के मौसम में इस झरने की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Most Weirdest World Records