ये 5 हैं भारत के क्लासिकल डांस


By Priyanka Pal03, Feb 2025 06:00 AMjagranjosh.com

भारत के शास्त्रीय नृत्यों के बारे में बहुत कम लोगों को पता है, आज इस वेब स्टोरी में जानिए देश के 5 क्लासिकल डांस कौन से हैं।

भरतनाट्यम

भरतनाट्यम भारत का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है, जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु के मंदिरों में हुई थी। यह नृत्य पहले मंदिरों में देवी-देवताओं की भक्ति के रूप में किया जाता था और इसे सदिर के नाम से भी जाना जाता था।

कथकली

कथकली भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यों में से एक है, जिसकी उत्पत्ति केरल में हुई थी। यह नृत्य नाटकीय शैली में प्रस्तुत किया जाता है।

कथक

कथक भारत के आठ प्रमुख शास्त्रीय नृत्यों में से एक है, जिसकी उत्पत्ति उत्तर भारत में हुई थी। यह नृत्य कथा कहने की कला पर आधारित है।

मणिपुरी

मणिपुरी भारत के आठ प्रमुख शास्त्रीय नृत्यों में से एक है, जिसकी उत्पत्ति मणिपुर राज्य में हुई थी। यह नृत्य मुख्य रूप से भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़ा है।

कुचिपुड़ी

कुचिपुड़ी भारत के आठ प्रमुख शास्त्रीय नृत्यों में से एक है, जिसकी उत्पत्ति आंध्र प्रदेश के कुचिपुड़ी गाव में हुई थी।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

हर छात्र को अपनाने चाहिए मुकेश अंबानी के ये सक्सेस मंत्र